Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में मत्स्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में मत्स्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ, 23 दिसम्बर। नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में मछली घर पर मत्स्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाई मांगुर मछली का सजीव प्रदर्शन किया गया. दर्शकों और बच्चों को इस मछली के खतरे के बारे मे जानकारी दी गई। निदेशक प्राणी उद्यान अदिति शर्मा ने जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाट

s
satyakee parakh 23 दिसंबर 2024, 07:54 IST
1 मिनट पढ़ें
नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में मत्स्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ, 23 दिसम्बर। नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में मछली घर पर मत्स्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान थाई मांगुर मछली का सजीव प्रदर्शन किया गया. दर्शकों और बच्चों को इस मछली के खतरे के बारे मे जानकारी दी गई। निदेशक प्राणी उद्यान अदिति शर्मा ने  जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन कर उक्त मछली के खतरे के बारे में बच्चों को बताया और निदेशक महोदया ने बहुत सारे बच्चों को रंगीन पेंसिल का उपहार स्वरूप वितरण किया। इस दौरान उप निदेशक प्राणी उद्यान डॉ उत्कर्ष शुक्ला ने भी वहां उपस्थित जिज्ञासु बच्चों और दर्शकों को पर्यावरण की जानकारी दी और रंगीन पेंसिल उपहार में दी।
कार्यक्रम का आयोजन मछली घर के संचालक इन्द्र मणि राजा ने बताया कि इस मछली को पालना प्रतिबंधित है, लेकिन चोरी से इसका पालन होता है, अगर हम लोगों को जागरूक कर दे तो इसकी बिक्री नहीं होगी और इस प्रकार ये हमारे जल क्षेत्रों तक नही पहुंच पाएगी।
उन्होंने ने बताया कि थाई मांगुर के कारण हमारी बहुत सी मछलियों की प्रजातियां खतरे में है।
मछली घर के बाहर एक स्टाल पर इस मछली को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता दिखी । कार्यक्रम के दौरान एक इस मछली के खतरे की जानकारी वाला एक पर्चा वितरित किया गया । इस कार्यक्रम में प्राणी उद्यान के वन्यजीव चिकित्सक डॉ अशोक कश्यप, क्षेत्रीय वन अधिकारी shri dinesh badola , सहित प्राणी उद्यान के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला