*अयोध्या, 20 दिसंबर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती की और मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर से की। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। यहां से निकल कर मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दर्शन किए। उन्होंने श्रीरामलला की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।
इससे पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर रामकथा पार्क हेलीपैड पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी का दिसंबर महीने में दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह 5 दिसंबर को 43वें रामायण मेले के उद्घाटन के अवसर पर यहां आए थे।

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने श्री रामलला व हनुमानगढ़ी में विधिवत पूजा
*अयोध्या, 20 दिसंबर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती की और मंदिर परिसर की परिक्
संबंधित खबरें
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
2 अक्टूबर 2026
बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
2 अक्टूबर 2026
एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
2 अक्टूबर 2026
जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
28 सितंबर 2026
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
- 2बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
- 3एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
- 4जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
- 5शैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
- 6250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।