
*लखनऊ।* शैल गर्ल्स हॉस्टल की सभी शाखाओं की छात्राओं, बच्चों एवं अभिभावकों ने गुरुवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना के बाद गोमती नदी के तट पर विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा।
गणेश विसर्जन कार्यक्रम में शैल गर्ल्स हॉस्टल की डायरेक्टर आरती मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहीं। उनकी मौजूदगी में हॉस्टल की विभिन्न शाखाओं से आए बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गाजे-बाजे, डीजे की धुनों और अबीर-गुलाल के साथ बच्चों ने गणपति उत्सव का आनंद लिया। बच्चों में गणपति बप्पा को विदाई देने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर बच्चों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गणेश उत्सव की खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा। गणपति बप्पा की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक गोमती तट तक ले जाया गया, जहां पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया गया।
हॉस्टल की डायरेक्टर आरती मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश विसर्जन कार्यक्रम को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हॉस्टल की सभी शाखाओं के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ ही उनमें आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। बच्चों को सार्वजनिक स्थानों और नदी-तालाबों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने गणपति बप्पा से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर श्री अनुराग मिश्रा , श्री विनय शुक्ला, श्री अक्षत मिश्रा, श्री प्रखर मिश्रा, श्री सरवन मौजूद रहें।



