Uncategorizedबड़ी खबरलखनऊ लाइव

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़, दो दर्जन लोग घायल

कई लोगों के मौत की सूचना

प्रयागराज/लखनऊ। महाकुंभ मेला क्षेत्र में कुछ बुजुर्ग और महिलाएं के दम घुटने की वजह से बेहोश हो गए। उनके गिरने के बाद भगदड़ मच गई। इस दौरान लगभग 25-30 लोगों को केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों के इलाज के लिए डॉक्टर्स की पूरी टीम अस्पताल में मौजूद है। एयर एंबुलेंस के जरिए भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने  की तैयारी की जा रही है।

वहीं डीजीपी प्रशांत कुमार ने किसी भी अप्रिय स्थिति से स्पष्ट रूप से मना किया है, स्थिति पूरी तरीके से ठीक और शांति पूर्ण तरीके से स्नान होने की बात    प्रयागराज महाकुंभ में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि सभी 13 अखाड़ों ने मौनी अमावस्या पर अपना अमृत स्नान रद्द कर दिया है। रवींद्र पुरी ने बताया कि भारी भीड़ के कारण यह फैसला लिया गया है। जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी अखाड़ों ने यह निर्णय लिया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में भगदड़ मचने की खबर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की बात किया। फोन पर सीएम योगी से पीएम ने जाना हाल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button