
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के टिकरिया मोड़ पर 23 जुलाई की रात मोबाइल दुकान की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सर्विलांस टीम और काकोरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी के माल को बेचने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 स्मार्टफोन, 1 ईयरबड, 1 पावर बैंक, 5005 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक UP 32 /6279 बरामद की गई है।
पीड़ित विश्वजीत यादव निवासी टिकरिया ने 23 जुलाई को तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़कर 40 स्मार्टफोन चोरी कर लिए थे। इस पर काकोरी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डीसीपी पश्चिमी के निर्देश पर 2 विशेष टीमों का गठन किया गया था सर्विलांस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। वीटीआर से मिले संदिग्ध मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया। चोरी हुए मोबाइलों को CEIR पोर्टल पर डालने के बाद जैसे ही कुछ फोन एक्टिव हुए, पुलिस अलर्ट हो गई। IMEI के आधार पर फोन इस्तेमाल करने वालों से पूछताछ में पता चला कि ये मोबाइल पवन कुमार निवासी तपोवन नगर, कालीमाता मंदिर सरोजनीनगर और उसके साथी अजय व अजीत यादव ने बेचे थे। खरीददारों ने बताया कि बिल न मिलने और चोरी की आशंका पर उन्होंने मोबाइल पवन को वापस कर दिए थे।
28 जुलाई 2026 को कठिंगरा अंडरपास नहर के पास से मुखबिर की सूचना और सर्विलांस इनपुट के आधार पर पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा 1 अजीत यादव पुत्र अनिल यादव, निवासी हाता गुलाम सफदर, कस्बा काकोरी, उम्र 20 वर्ष 2.पवन कुमार पुत्र ओरीलाल, निवासी तपोवन नगर,कालीमाता मंदिर, सरोजनीनगर चिल्लावा,अमौसी एयरपोर्ट, उम्र 26 वर्ष पूछताछ में अजीत ने चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। अजय और अजीत बोरी में 25 मोबाइल लेकर आए थे। उसने उनमें से 10 मोबाइल बेच दिए, बाकी अगले दिन अजय ले गया। बरामद मोबाइलों के मॉडल और IMEI का मिलान चोरी हुए फोन से हो गया है। सीसीटीवी फुटेज से भी आरोपियों की पहचान की पुष्टि हो रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई कर हिरासत में ले लिया है फारार अजय और अन्य साथी की तलाश जारी है
गिरफ्तार करने वाली पुलिस काकोरी थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर, उ0नि0 शैलेष प्रताप सिंह, उ0नि0 का0 रोहित यादव, का0 धीरज यादव, रि0का0 शिवम यादव सर्विलांस टीम पश्चिमी जोन प्रभारी निरीक्षक अंकित कुमार, प्रभारी निरीक्षक मो0 अहमद, मु0आ0 वीर सिंह, मु0आ0 प्रदीप तिवारी, आ0 आशीष कुशवाहा सर्विलेंस टीम व काकोरी पुलिस संयुक्त टीम मुख्य भूमिका निभाई है।



