
लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर सोमवार को अचानक आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे तथा पूरे परिसर को सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



