
लखनऊ। लखनऊ और कानपुर में दिन में अंधेरा, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी की रफ्तार इतनी तेज कि होर्डिंग्स और टिन शेड गिर गए। तो वहीं कई इलाकों में जलभराव, सड़कें तालाब बन चुकी है।
इसके अलावा औरैया, जालौन समेत 10 जिलों में ओलावृष्टि, फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। उन्नाव समेत 5 जिलों में 10 गाड़ियां आपस में टकराईं, विजिबिलिटी भी शून्य रही।
अलीगढ़, मैनपुरी, बुलंदशहर सहित 20 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर जैसी परत है। यातायात प्रभावित हो चुकी है।लोग घरों में दुबके, बाहर निकले लोग छाता और रेनकोट लेकर निकल रहे हैं।आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार और ट्रक की टक्कर हुई, कई घायल होने की सूचना है।
वहीं प्रशासन अलर्ट मोड पर, लोगों से अपील की है बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें।



