
दिल्ली। एमसीएक्स पर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 12935 रुपये उछल कर 178850 रुपये के पार निकल गया है, वहीं चांदी का दाम 19242 रुपये बढ़कर 404608 रुपये के ऊपर निकल गया है। जानकारों के अनुसार ईरान और यूएस लड़ाई की चिंता के साथ ही डॉलर इंडेक्स का 4 साल के निचले स्तरों पर आना इसका कारण माना जा रहा है।
इस वक्त गोल्ड सिल्वर रेश्यो 46.06 पर है, जो 75 पर सही माना जाता है। इसका मतलब हुआ कि चांदी सोने की तुलना में ज्यादा महंगी नजर आ रही है। जानकारों का कहना है कि इसके चलते पोर्टफोलियो में सोने और चांदी के अनुपात को रीसेट करना चाहिए। जानकारों के अनुसार सोने में 75% और चांदी में 25% एलोकेशन करना चाहिए।



