
लखनऊ। जीसीआरजी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में कोडवायरस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा साइबर सुरक्षा और वेब + एआई के संयोजन पर केंद्रित एक दिवसीय हैकथॉन आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में देशभर के प्रतिभाशाली लोगों को डिजिटल सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में अत्याधुनिक समाधानों के बारे में विचार, नवाचार और कार्यान्वयन के लिए एक साथ लाएगा।
कोडवायरस सिक्योरिटी के निदेशक अंकित कुमार राय ने हाल ही में कंपनी द्वारा आयोजित आगामी राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने कहा कि यह हैकथॉन सिर्फ़ एक प्रतियोगिता नहीं है, यह नैतिक हैकर्स और साइबर सुरक्षा के प्रति उत्साही लोगों की अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने का एक मंच है। कोडवायरस सिक्योरिटी में हम नवाचार को बढ़ावा देने, समस्या-समाधान को प्रोत्साहित करने और एक सुरक्षित डिजिटल भविष्य के निर्माण में विश्वास करते हैं।
उन्होंने बताया कि हम दो नए साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रम अनुपालन लेखा परीक्षा और साइबर कवच शुरू कर रहे हैं, जिनका अनावरण CERT-IN (MeitY, भारत सरकार) के वैज्ञानिक आशुतोष बहुगुणा करेंगे।ये पाठ्यक्रम साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सरकार की आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।
यह लॉन्च भारत में साइबर सुरक्षा के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव साबित होगाl इस कार्यक्रम में आईपीएस अनिल कुमार यादव, वैज्ञानिक आशुतोष बहुगुणा, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी देहरादून स्मार्ट सिटी आशीष उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष एकल फ्यूचर डॉ. दुर्गेश त्रिपाठी, साइबरयान ट्रेनिंग एंड कंसल्टेंसी सीईओ पंकज यादव समेत विभिन्न अन्य वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।



