अपराधबड़ी खबरराजनीतिलखनऊ लाइव
Trending

अयोध्या के राम मंदिर में कश्मीर अधेड़ ने पढ़ा नमाज!

सुरक्षाकर्मियों से हुई चूक

लखनऊ। अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद यहां पर पहली बार नमाज पढ़ने की घटना समाने आई है। जहां<span;> राम मंदिर परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक अधेड़ राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। अधेड़ को रोकने का प्रयास किया गया तो वह संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया।
थाने में पुलिस और खुफिया एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं। उसकी पहचान कश्मीर को शोपिया निवासी अबू अहमद शेख (55) के रूप में हुई है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने घटना की पुष्टि की।
बताया जाता है कि अयोध्या का नाम पूरी दुनिया में गूंज रहा है। हर कोई यहां राम मंदिर के दर्शन के लिए आ रहा है। यह राम की जन्मभूमि दुनिया की सुंदरतम नगरी बना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button