बड़ी खबरराजनीतिलखनऊ लाइव
Trending

अंजू प्रजापति फिर बनीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य

शासन ने जारी किया सूचना

User Rating: Be the first one !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाजसेवा जगत में सक्रिय चेहरा अंजू प्रजापति को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
मंगलवार देर रात शासन की ओर से जारी सूची में उनका नाम शामिल किया गया, जिसके अनुसार वे एक वर्ष तक इस अहम पद पर कार्य करेंगी।
अंजू प्रजापति ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और न्याय की दिशा में वे पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगी।
उनका मानना है कि महिला आयोग महिलाओं की आवाज़ को न सिर्फ शासन तक पहुँचाने का सबसे मजबूत मंच है, बल्कि समाज में महिलाओं के हक़ और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाने का भी सशक्त जरिया है।
राजनीतिक हलकों में यह नियुक्ति भाजपा की रणनीति और महिलाओं में उसकी पकड़ को और मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button