बड़ी खबरलखनऊ लाइव
Trending

प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी का 83 वाँ बलिदान दिवस मनाया

प्रजापति इंद्र बजरंगी को भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

User Rating: 3.1 ( 1 votes)

लखनऊ/ गाजियाबाद।  प्रताप विहार में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी के 83 वे बलिदान दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी को उनके शहीदी दिवस पर BPHO के पदाधिकारियो द्वारा उनके चित्र पर फूलमाला पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही प्रजापति इंद्र बजरंगी को भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक सत्यनारायण प्रजापति ने प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म एक अप्रैल 1929 को उतर प्रदेश के देवरिया जिले के नौतन हतियागढ़ गांव में बाबूलाल प्रजापति के घर हुआ। रामचंद्र विद्यार्थी सातवीं कक्षा में पढ़ते थे और आजादी के दीवाने थे। नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का ऐलान किया था।
<span;>    इस पर रामचंद्र विद्यार्थी ने 14 अगस्त 1942 को ही देवरिया कचहरी पर तिरंगा फहराया था। उसी समय अंग्रेजों ने उनको उनके साथियों को गोली का शिकार बना दिया था जिसमें वे शहीद हो गए। कार्यक्रम संयोजक प्रजापति इंदर बजरंगी, युवा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (पंजीo) ने बताया कि इस अवसर पर संगठन के मुख्य संस्थापक सत्यनारायण प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष वसंत चक्रधारी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सतीश चन्द्र प्रजापति, उत्तर प्रदेश महासचिव रमेश चंद्रा, राष्ट्रीय संयोजक महिला प्रकोष्ठ सुमन गोला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जवाहर प्रजापति, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश सनोरिया, दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश प्रजापति सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे और सभी के द्वारा अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी जी को श्रद्धांजली दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button