
लखनऊ। शहर की आशियाना पुलिस टीम को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरोह द्वारा चोरी किये गये सफेद एवं पीली धातु एवं नगजड़ित जेवरात बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि घर में घुस कर गिरोह के 4 शातिर सदस्य चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस ने चोरों के पास से बरामद किए गए सामान की कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरोह के सरगना सुधीर कश्यप पर लगभग 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। यह गिरोह सदस्य इंस्टाग्राम पर बने ग्रुप 99 के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हुए थे।