लखनऊ लाइव

महाराजा सुहेलदेव विजय स्मृति दिवस पर विजय जुलूस का आयोजन

महाराजा सुहेलदेव एक महान योद्धा थे

लखनऊ। महाराजा सुहेलदेव विजय स्मृति दिवस समिति द्वारा आयोजित महाराजा सुहेलदेव विजय स्मृति दिवस अत्यंत भव्यता, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह ऐतिहासिक आयोजन दारुलशफा गेट नंबर 1 से प्रारंभ होकर महाराजा सुहेलदेव तिराहा तक विशाल विजय जुलूस के रूप में सम्पन्न हुआ। इस दौरान दर्जनों वाहनों में सवार कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लिए जयघोष करते हुए पहुंचे। जुलूस के समापन पर प्रान्त संयोजक अनुराग शुक्ल ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि वह सनातन धर्म और भारतीय आत्मसम्मान के महान रक्षक थे। उन्होंने आक्रांता सालार गाजी को बहराइच की युद्धभूमि में परास्त कर यह सिद्ध किया कि भारत की भूमि पर कोई विदेशी अत्याचारी अधिक दिन टिक नहीं सकता।
कार्यक्रम में अनुराग शुक्ल, विजय बहादुर सिंह, सुनील अग्रवाल, रचित सोढ़ी, प्रचार प्रमुख विकास शुक्ल, दक्षिण जिला संयोजक श्रीमती अनीता, उत्तर जिला संयोजक हरीश बंसल, अनिल राज चौधरी, वाशु प्रजापति, अनमोल प्रजापति, विपिन प्रजापति, पंकज त्रिपाठी, अनीता तिवारी, रीता नाथ, सरिता बाजपेई, रिंकी सिंह ,लक्ष्मी मिश्रा अजय मिश्रा ,अभिषेक सिंह ,अशोक मोदी, पप्पू श्रीवास्तव कनौसी , शाश्वत बाजपेई, विजय कुमार ,रमेश चंद्र सोनी, विपिन कुमार आदि सम्मानित व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरव प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button