मनोरंजनलखनऊ लाइव
Trending

श्रेया़, वेदांशी और अनायशा ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण, बना रिकॉर्ड!

राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप-2025

लखनऊ। खेल भावना और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए परिहार ताइक्वांडो एकेडमी की तीनों प्रतिभाशाली बेटियों  श्रेया़ शर्मा, वेदांशी और अनायशा ने 41वीं सब-जूनियर राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप-2025 में स्वर्ण पदक जीतकर राजधानी लखनऊ का नाम रौशन कर दिया है।
यह प्रतियोगिता 05 से 08 नवम्बर 2025 तक के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित हुई।
ग्रुप इवेंट में जहाँ श्रेया़, वेदांशी और अनायशा ने स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं क्रिसांश और सावनी ने रजत पदक जीतकर एकेडमी की उपलब्धियों में और इज़ाफ़ा किया।
अब स्वर्ण विजेता तिकड़ी ने श्रेया़, वेदांशी और अनायशा आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश स्टेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कोच आशली और एम.एम. सिंह ने अपनी शिष्याओं की इस शानदार उपलब्धि पर गहरा गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि “यह बेटियाँ आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम ऊँचा करेंगी।”
श्रेया़ शर्मा के परिवार, परिजनों और शहरवासियों में भी इस जीत को लेकर अपार हर्ष की लहर है। लखनऊ के लिए यह पल गर्व और प्रेरणा दोनों का प्रतीक बन गया है, जहाँ बेटियाँ आत्मरक्षा के साथ-साथ खेल की दुनिया में भी चमक बिखेर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button